सौरमंडल की सामान्य जानकारी ( Solar System GK in Hindi )

सौरमंडल की सामान्य जानकारी ( Solar System GK in Hindi )


नमस्कार दोस्तो आज हम आपको सौरमंडल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ( Solar System in Hindi ) उपलब्ध कराने जा रहे है , जो सभी Exams हेतु बहुत ही महत्वपूर्ण है \

सौरमंडल ( Solar System )

  • हमारे सौर मंडल में 8 ग्रह है ! 
  • सौर मंडल में सूर्य और वह खगोलीय पिंड शामिल है जो इस मंडल में एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे है.
  • सौर परिवार में सूर्य, ग्रह, उपग्रह, उल्कापिंड, क्षुद्रग्रह और धूमकेतु आते है.
  • सूर्य इसके केंद्र में स्थित एक तारा है , जो सौर परिवार के लिए उर्जा और प्रकाश का स्त्रोत है
  • पृथ्वी से इसकी दूरी 149 लाख कि.मी है. सूर्य प्रकाश को पृथ्वी में आने में 8 मिनिट 18 सेकंड लगते है..
  • सूर्य से दिखाई देने वाली सतह को “प्रकाश मंडल” कहते है. सूर्य कि सतह का तापमान 6000 डिग्री सेल्सिअस होता है. इसकी आकर्षण शक्ति पृथ्वी से 28 गुना ज्यादा है,..
  • परिमंडल (Corona) सूर्य ग्रहण के समय दिखाई देने वाली उपरी सतह है.. इसे सूर्य मुकुट भी कहते है.
  • सूर्य (SUN)

    • सूर्य एक तारा हैं ।
    • सूर्य की पृथ्वी से न्यूनतम दूरी 14.70 करोड़ किमी है।
    • सूर्य की पृथ्वी से अधिकतम दूरी 15.21 करोड़ किमी है।
    • सूर्य का व्यास लगभग 13,92,000 किमी है।
    • सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर 8 मिनट 16.6 सेकेंड में पहुँचता हैं।
    • सूर्य की आयु लगभग 5 विलियन वर्ष है।
    • सूर्य में हाइड्रोजन 71% हिलीयम 26.5% अन्य 2.5% का रासायनिक मिश्रण होता हैं
    • सूर्य सहित सभी तारों में हाइड्रोजन और हिलीयम के मिश्रण को संलयन अभिक्रिया कहा जाता हैं।
    • सूर्य में हल्के- हल्के धब्बे को सौर्यकलन कहते है,जो चुम्बकीय विकिरण उत्सर्जित करते हैं जिससे पृथ्वी के बेतार संचार में खराबी आ जाती है
    • ग्रह (Planet)

      • ग्रह उन खगोलीय पिंडों को कहा जाता है जो एक निश्चित मार्ग पर सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं।
      • सभी ग्रह सूर्य के पश्चिम से पूर्व की ओर परिक्रमा करते हैं,लेकिन शुक्र और अरुण इसके विपरीत परिक्रमा करते है पूर्व से पश्चिम।
      • सूर्य से ग्रहों की दूरी का क्रम – बुध – शुक्र- पृथ्वी – मंगल – बृहस्पति – शनि – अरुण – वरुण।
      • ग्रहों का आकार घटते क्रम में – बृहस्पति – शनि – अरुण – वरुण – पृथ्वी – शुक्र – मंगल – बुध ।
      • बुध ( Mercury )
        • यह सौरमण्डल का सबसे छोटा तथा सूर्य के सबसे निकट का ग्रह है।
        • बुध सूर्य की परिक्रमा केवल 88 दिन में पूरी करता है सबसे कम समय में।
        • इसका कोई उपग्रह नहीं है
        • इस ग्रह पर वायुमंडल नहीं है जिससे जीवन संभव नहीं ।
        • पृथ्वी से  आकार में 18 गुना छोटा है।
        • पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल का 3/8 बुध का गुरुत्वाकर्षण बल है ।
        • बुध का तापांतर सर्वाधिक 560 सेंटिग्रेट है
        • इसका घूर्णन काल 58.6 दिन है।
        • मेरिनट- 10 बुध का कृत्रिम उपग्रह है।
        1. शुक्र ( Venus )
        • यह सौरमंडल का सबसे चमकीला तथा सबसे गर्म ग्रह है।
        • इस ग्रह का तापमान लगभग 500° सेंटीग्रेट है।
        • सूर्य की परिक्रमा करने मे 225 दिन लगते हैं।
        • शुक्र अन्य ग्रहों के विपरीत दिशा में पूर्व से पश्चिम सूर्य की परिक्रमा करता है ( अरुण के समान ) । इसलिए सूर्योदय पश्चिम की तरफ तथा सूर्यास्त पूर्व में।
        • इस ग्रह के वायुमंडल में लगभग 95% कार्बन डाई आँक्साइड CO² की मात्रा हैतभ तथा 3.5% भाग नाइट्रोजन का है।
        • शुक्र पृथ्वी के सबसे निकट का ग्रह है।
        • इस ग्रह को सांझ का तारा या भोर का तारा कहा जाता है।
        • शुक्र को पृथ्वी की भगिनी ग्रह कहते है क्योंकि यह आकार,घनत्व एवं व्यास में लगभग पृथ्वी के समान है।
        • इसका कोई उपग्रह नहीं है।
        • सूर्य और पृथ्वी के बीच में होने के कारण यह भी अर्न्तग्रह की श्रेणी में आता है।
        1. पृथ्वी ( Earth )
        • सौरमंडल का एकमात्र ग्रह जिस पर जीवन है।
        • सूर्य से दूरी पर यह तीसरे स्थान पर है।
        • ग्रहों के आकार एवं द्रव्यमान में यह पाँचवां स्थान पर है।
        • पृथ्वी पर जल की उपस्थिति के कारण यह अंतरिक्ष से नीली दिखाई देती है। इसलिए इसे नीला ग्रह कहते हैं।
        • पृथ्वी पर 71% भाग में जल है तथा 29% भाग स्थलीय है।
        • यह अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है जिससे ऋितु परिवर्तन होता है।
        • यह पश्चिम से पूर्व अपने अक्ष पर 1610 किमी प्रति घंटा की चाल से 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड में एक चक्कर लगाती है।
        • पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा दीर्घवृत्ताकार पथ पर 29.72 किमी प्रति सेकेंड की चाल से 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड ( 365 दिन 6 घंटे ) मे करती है।
        • पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगे समय को सौर वर्ष कहते हैं।
        • सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी 15 करोड़ किमी है। 3 जनवरी को पृथ्वी, सूर्य के निकट होती है तब यह दूरी लगभग 14.70 करोड़ किमी होती है  इसे अवस्था को उपसौर कहते हैं।
        • पृथ्वी 4 जुलाई को सूर्य से अधिक दूरी पर होती है लगभग 15.21 करोड़ किमी, इस अवस्था को अपसौर कहा जाता है।
        • सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर 8 मिनट 18 सेकेंड पर पहुंचता है, तथा चंद्रमा का प्रकाश 1 मिनट 25 सेकेंड में पहुंचता है।
        • पृथ्वी का सबसे निकट का तारा सूर्य के बाद प्राँक्सिमा सेन्चुरी है, जो पृथ्वी से लगभग 4.22 प्रकाश वर्ष दूर है।
        • पृथ्वी का विषुवतीय व्यास 12756 किमी है और ध्रुवीय व्यास 12714 किमी है।
        • पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह है चंद्रमा।

        चंद्रमा ( Moon )

        • यह एक छोटा सा पिंड है जो आकार में पृथ्वी के एक चौथाई है।
        • चंद्रमा के अध्ययन करने वाले विज्ञान को सेलेनोलॅाजी कहा जाता है।
        • चंद्रमा, पृथ्वी की परिक्रमा लगभग 27 दिन 7 घंटे 43 मिनट 15 सेकेंड में करता है तथा इतने ही समय में अपने अक्ष पर घूर्णन करता है,यही कारण है कि पृथ्वी से चंद्रमा का एक ही भाग दिखाई देता है।
        • चंद्रमा की पृथ्वी से औसत दूरी 38465 किमी है।
        • चंद्रमा और पृथ्वी महीने में दो बार समकोण बनाते हैं
        • चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है।
        • इसकी उच्चतम पर्वत चोटी का नाम लीबनिट्ज है, जिसकी ऊँचाई 35000 फुट (10668 मी. ) है।
        • चंद्रमा का व्यास लगभग 3476 तथा त्रिज्या 1738 किमी है।
        • सूर्य के संदर्भ में चंद्रमा की परिक्रमा अवधि को साइनोडिक मास या चंद्र मास कहते हैं।
        • चंद्रमा को जीवाश्म ग्रह भी कहा जाता है।
        • चंद्रमा पर जुलाई 1969 में अपोलो-ll अंतरिक्ष यान से नील आर्मस्ट्रांग तथा एडविन आल्ड्रिन गए थे जिन्होंने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा।
        • ‘सी आफ ट्रांक्वेलिटी नामक स्थान चंद्रमा पर है।
        • चंद्रमा उतना ही पुराना है जितनी पृथ्वी लगभग 460 करोड़ वर्ष।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें