मुकेश अंबानी, रतन टाटा जैसे उद्योगपति ऐसे करते हैं अपने दिन की शुरुआत

जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत, सटीक नजरिया और अनुशासन जरूरी है

. जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत, सटीक नजरिया और अनुशासन जरूरी है। देश और विदेश के कई कारोबारियों की कार्यशैली और जीवनशैली पर नजर डालेंगे तो आपको इस सवाल का जवाब मिल जाएगा कि आज वो कामयाब क्यों हैं? क्या आप जानते हैं कि उद्योगपति अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं। हम आपको बता रहे हैं अंबानी, रतन टाटासमेत उद्योगपतियों के बारे में जो अपने व्यस्त दिन की शुरुआत में क्या करते हैं।
टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा :
रतन टाटा के दिन की शुरुआत मीटिंग से होती है। रतन टाटा कंपनी की पहली मीटिंग सुबह 6 बजे लेते हैं। रतन टाटा काम को जितना वक्त देते हैं, उतना ही खुद को भी समय देते हैं। वीकएंड्स पर उनकी सुबह मीटिंग से नहीं, बल्क‍ि कार ड्राइविंग से होती है। रतन टाटा को प्राइवेट जेट उड़ाना भी पसंद है।
रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी :
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी हर सुबह 5 से 5.30 के बीच जाग जाते हैं। अपने घर एंटीलिया के सेकेंड फ्लोर पर जिम में वर्कआउट करते हैं। इसके बाद स्विमिंग और न्यूजपेपर पढ़ने के बाद आगे के काम की शुरुआत करते हैं।
अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट :
अमेरिका के मशहूर निवेशक और अर्थशास्त्री वॉरेन बफेट को कौन नहीं जानता। वॉरेन अपने काम करने के तरीकों और अपने बोल्ड फैसलों के लिए काफी मशहूर हैं। वॉरेन सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर जागते हैं। सुबह की शुरुआत वो न्यूजपेपर के साथ करते हैं। वॉरेन सुबह-सुबह 6 न्यूजपेपर पढ़ते हैं। हालांकि इनका कोई तय शेड्यूल नहीं है। लेकिन इनका 80% समय पढ़ने में बीतता है।
फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग :
जकरबर्ग सुबह 6 बजे उठ जाते हैं। जकरबर्ग के सोने की अवधि बहुत ही कम है। www.sleepypeople.com वेबसाइट के अनुसार पहले जकरबर्ग के दिन की शुरुआत नींद से ही होती थी। जी हां! क्योंकि कई बार प्रोग्रामर्स से चैट करते-करते सुबह के 6 बज जाते थे और उसके बाद वो अपनी नींद पूरी किया करते थे।
एप्पल के सीईओ, टीम कुक :
टीम कुक के सुबह की शुरुआत सुबह 4.30 ई-मेल के साथ होती है। वो सुबह 4.30 से अपनी कंपनी को ई-मेल भेजने लगते हैं। आधे घंटे मेल भेजने के बाद वो 5 बजे के करीब जिम पहुंच जाते हैं। जल्दी जागने वाले कुक देर रात तक भी काम में लगे रहते हैं। वो अपने ऑफिस सबसे पहले पहुंचते हैं और सबसे लास्ट में निकलते हैं। ऑफिस और जिम यानी समय और स्वास्थ्य उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
अली बाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा :
जैक मा की सुबह की शुरुआत 6 से 7 बजे के बीच हो जाती है। वो सिर्फ डेढ़ घंटे काम करते हैं। लेकिन इस डेढ़ घंटे में वो हर सेकेंड का उपयोग करते हैं। इसके बाद अपना सारा समय वो परिवार के साथ बिताते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें