Realme X2 Pro का अफोर्डेबल वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, रियलमी कर रही है तैयारी

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme ने कुछ दिनों पहले ही भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro को लॉन्च किया है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट भारत मेेें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Realme X2 pro का नया वेरिएंट  64GB स्टोरेज और 6GB रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

realme-x2-pro-india-launch, Realme X2 Pro update
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme ने कुछ दिनों पहले ही भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro को लॉन्च किया है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन का नया अफोर्डेबल वेरिएंट भारत मेेें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Realme X2 pro का नया वेरिएंट  64GB स्टोरेज और 6GB रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी ने भारत में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज के साथ दो फोन लॉन्च किए थे।

Realme X2 Pro 6GB RAM variant details

मोबाइल और गजैट पर आधारित वेबसाइट MySmartPrice के मुताबिक Reame X2 Pro का 6GB रैम वेरिएंट चीन में पहले से मौजूद है, जिसे कंपनी भारत में भी लॉन्च कर सकती है। Realme X2 Pro का 6GB रैम वेरिएंट कंपनी की ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट में स्पॉट भी किया गया है। बता दें कि Realme इस फोन के 6GB + 64GB वेरिएंट में UFS 2.1 स्टोरेज ऑफर कर सकती है। हालांकि इसके दूसरे वेरिएंट में कंपनी UFS 3.0 स्टोरेज ऑफर करती है।

Realme X2 Pro की स्पेसिफिकेशंस

Realme X2 Pro में 6.5-इंच की Super AMOLED, जो 90Hz रिफ्रैश रेट वाले पैनल के साथ आती है। यह FHD+ डिस्प्ले है, जो HDR10+ सपोर्ट और DCI-P3 कलर स्पेस के साथ आती है। डिस्प्ले के अंदर फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है और कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 0.23 सेकंड में अनलॉक हो जाएगा। फोन में आगे और पीछे दोनों तरफ Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दी है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 855+ SoC दिया गया है।
यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 7nm प्रोसेस पर बना है। गेमिंग के लिए इसमें कूलिंग सिस्टम के साथ HyperBoost 2.0 फीचर दिया है। इसके अलावा इसमें Touch Boost 2.0 भी दिया है, जो इसकी टच रिस्पॉन्सिवनेस को 35 प्रतिशत बढ़ा देता है। इसके बेस मॉडल में UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा अन्य दो वेरिएंट में UFS 3.0 स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।
FeaturesRealme X2 Pro
Price29999
ChipsetQualcomm Snapdragon 855+
OSAndroid 9 Pie
DisplaySuper AMOLED-6.5-inch Full HD+-2400x1080pixels
Internal Memory8GB RAM with 128GB storage
Rear CameraQuad – 64MP + 13MP + 8MP + 2MP
Front Camera16MP
Battery4,000mAh
source- www.bgr.in

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें