सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Trending Technology News Today : Reliance Jio की Wi-Fi कॉलिंग सर्विस लॉन्च किए जाने समेत आज की टॉप टेक न्यूज

Trending Technology News Today : देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने वाई-फाई कॉलिंग - वॉइस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) की सर्विस की शुरू कर दी है। यहां हम आपको आज की टॉप टेक (Top Tech News today) न्यूज में शामिल प्रमुख टेक्नोलॉजी न्यूज (Latest Technology News in India) के बारे में आपको बता रहे हैं।

reliance-jio-sim-stock-image
Trending Technology News Today : देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने वाई-फाई कॉलिंग – वॉइस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) की सर्विस की शुरू कर दी है। सेलुलर नेटवर्क खराब होने की स्थिति में Wi-Fi कॉलिंग यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके साथ ही आज की टॉप टेक न्यूज की बात करें तो नोकिया और मोटोरोला ने अपने-अपने स्मार्टफोन Nokia 7 Plus और Motorola One Action स्मार्टफोन के लिए Android 10 का अपडेट जारी किया है। Samsung के बारे में खबर आई है कि कंपनी Galaxy Unpacked इवेंट में 11 फरवरी को नेक्स्ट जेनेरेशन फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च करेगा। इस इवेंट के दौरान कंपनी अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S11 और नया Galaxy Fold 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वहीं चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी सैमसंग के Galaxy S11 सीरीज को लॉन्च से पहले Mi 10 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। यहां हम आपको आज की टॉप टेक (Top Tech News today) न्यूज में शामिल प्रमुख टेक्नोलॉजी न्यूज (Latest Technology News in India) के बारे में आपको बता रहे हैं।

Top Technology News Today

Reliance Jio ने भी भारत में शुरू की WiFi कॉलिंग सर्विस

भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Airtel के बाद, Reliance Jio ने भारत में वॉइस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) सर्विस शुरू कर दी है। जैसा कि नाम से पता चलता है, VoWiFi वाई-फाई सर्विस का यूज करते हुए यूजर्स Wi-Fi के जरिए वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट ले सकते हैं। सेलुलर नेटवर्क खराब होने की स्थिति में Wi-Fi कॉलिंग यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। Jio की Wi-Fi कॉलिंग सर्विस पूरे भारत भारत में एक साथ शुरू की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Tata Sky Binge+ Android TV सेट टॉप बॉक्स लॉन्च

पिछले कुछ समय से Tata Sky Binge+ Android TV सेट टॉप बॉक्स के काफी लीक्स निकलकर सामने आ रहे हैं। हालांकि अब Tata Sky Binge+ Android TV सेट टॉप बॉक्स को कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया है। Android TV OS (Android 9 Pie) और सेट टॉप बॉक्स अब आपको एक पैकेज में मिल रहे हैं। हम आपको यहां इसकी प्राइसिंग, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। ।

धमाकेदार डिस्काउंट पर मिल रहा है Samsung Galaxy S9 स्मार्टफोन

Flipkart पर इन दिनों Samsung Galaxy S9 सीरीज के स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रही Samsung Carnival sale के दौरान Samsung Galaxy S9 फोन को 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कीमत सैमसंग के इस स्मार्टफोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है। Samsung Galaxy S9 Plus स्मार्टफोन के 6GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को  29,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। 

Galaxy Fold 2 फोन Snapdragon 855 चिपसेट के साथ हो सकता है लॉन्च

Samsung अपने Galaxy Unpacked इवेंट में 11 फरवरी को नेक्स्ट जेनेरेशन फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च करेगा। इस इवेंट के दौरान कंपनी अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S11 के स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी। इस इवेंट के दौरान सैमसंग अपनी नेक्स्ट जेनेरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold 2 को लॉन्च कर सकती है। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Fold 2 के बारे में कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। अब सामने आ रही खबरों के अनुसार इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर की जानकारी सामने आ रही है।

Xiaomi Mi 10 सीरीज Galaxy S11 से पहले हो सकते हैं लॉन्च

Samsung ने अपने एनुअल Galaxy Unpacked इवेंट के डेट का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट सेन फ्रांसिस्को में आगामी 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी अपने अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S11 के स्मार्टफोन्स भी लॉन्च कर सकती है। खबरें हैं कि कंपनी इसी दिन अपना नेक्स्ट जेनेरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold 2 भी लॉन्च कर सकती है। सैमसंग के इवेंट से पहले चाइनी स्मार्टफो मेकर कंपनी Xiaomi लेटेस्ट Snapdragon 865 चिपसेट से पावर्ड Mi 10 स्मार्टफोन को Galaxy S11 से पहले लॉन्च कर सकती है। 
source/ credit- www.bgr.in

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फिटकरी से होने वाले चमत्कारी फायदे

फिटकरी से होने वाले चमत्कारी फायदे   हमारे रोजमर्रा के जीवन में फिटकरी बहुत उपयोगी होती है। फिटकरी का इस्तेमाल  स्किन  से लेकर गंभीर या हल्की चोटों तक बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसलिए घर में फिटकरी का होना जरुरी है।  इसका प्रयोग पीने के  पानी  को साफ करने के लिए किया जाता है, ताकि पानी में मौजूद कीटाणु समाप्त हो जाएं। इसके अलावा  त्वचा की सफाई  के लिए भी फिटकरी का उपयोग किया जाता है। फिटकरी से बहते हुए खून को भी रोका जा सकता है। अधिकांश लोग इसे ही फिटकरी का सबसे बड़ा फायदा मानते हैं। फिटकरी से होने वाले फायदे चोट लगने पर अगर चोट लग जाने की वजह से   शरीर से  लगातार खून निकल रहा हो तो बहते हुए खून को रोकने के लिए फिटकरी का प्रयोग कर सकते हैं। फिटकरी को पानी में डुबोकर खून निकलने वाली जगह पर रगड़ने से खून का निकलना बंद हो जाता है। चेहरे की झुर्रियां दूर करने में चेहरे की झुर्रियां मिटाने के लिए फिटकरी के टुकड़े को पानी में डुबोकर  चेहरे पर  हल्के हाथ से मलना चाहिए। स...

Redmi Note 9 लॉन्च, चार रियर कैमरे और 5020 एमएएच बैटरी हैं खासियत

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ।   Redmi Note 9 को Xiaomi के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में लॉन्च कर दिया गया। यह फोन रेडमी नोट 9 परिवार का चौथा हैंडसेट है। Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 Pro Max और Redmi Note 9s जैसे हैंडसेट पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। रेडमी नोट 9 फोन में कंपनी ने होल-पंच डिस्प्ले दिया है। इस सीरीज़ के बाकी फोन में भी इसी डिज़ाइन का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन इसमें होल-पंच स्क्रीन की दायीं तरफ मौज़ूद है। इसके अलावा रेडमी नोट 9 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जबकि रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आए थे। पिछले हिस्से पर चार कैमरों वाला सेटअप है और इसके अलावा हैंडसेट में कंपनी ने बड़ी बैटरी दी है। Redmi Note 9 price, availability रेडमी नोट 9 के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत $199 है और इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का दाम $249 (करीब 1...

NCERT सामान्य ज्ञान PDF

Click here to download NCERT सामान्य ज्ञान PDF