Xiaomi Redmi Note 8 Pro नए नया चमकदार Twilight Orange कलर में हुआ लॉन्च

Redmi Note 8 Pro का यह नया Twilight Orange कलर वेरिएंट 9 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। हम इस कलर को जल्द ही भारतीय मार्केट में भी लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते है। इससे पहले कंपनी चीन में लॉन्च हुए Deep Sea Blue कलर को भी Electric Blue कलर के नाम से लॉन्च कर चुकी है।


 Xiaomi Redmi Note 8 Pro
Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 8 Pro के Deep Sea Blue कलर वेरिएंट को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस फोन का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस कलर का नाम Twilight Orange कलर है और इसे चीन में लॉन्च किया गया है। नया कलर ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है, जिसमें थोड़ी सी कैरेट पिंक शेड भी दिखाई देती है। ग्राहक इस नए कलर वेरिएंट को कंपनी की चीन की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। Xiaomi इस कलर ऑप्शन को केवल 6GB रैम + 128GB स्टोरज वेरिएंट और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में दे रहा है।

Redmi Note 8 Pro का यह नया Twilight Orange कलर वेरिएंट 9 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। हम इस कलर को जल्द ही भारतीय मार्केट में भी लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते है। इससे पहले कंपनी चीन में लॉन्च हुए Deep Sea Blue कलर को भी Electric Blue कलर के नाम से लॉन्च कर चुकी है। हालांकि बता दें कि कंपनी की तरफ से फिलहाल इस तरह की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल भारत में Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन Electric Blue, Gamma Green, Halo White और Shadow Black कलर में शामिल है।

Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन फिलहाल भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। इसकी स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.53-इंच की फुलएचडी+ डिस्पले दी गई है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4 परसेंट है। ये डिवाइस 3D कर्व ग्लास डिस्प्ले डिजाइन और नए जेड ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन में MediaTek Helio G90T SoC चिपसेट है। MediaTek का कहना है कि ये चिपसेट गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Xiaomi ने इस फोन UFS 2.1 स्टोरेज दी है जो इसकी परफॉरमेंस को बेहतर करता है। इसके साथ ही फोन हेवी यूज के दौरान हीट न करे इसके लिए लिक्विड कूलिंग दी गई है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Android 9 Pie पर बेस्ड MIUI 10 पर रन करता है। इसके साथ ही इस फोन में Alexa Builti – in सपोर्ट दिया गया है।
source- www.bgr.in

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें