रूस ने यूरोपीय संघ के खाद्य आयात पर लगाए गये प्रतिबन्ध को 2020 के अंत तक बढ़ाया
रूस ने यूरोपीय संघ ने खाद्य आयात पर लगाए गये प्रतिबन्ध को 2020 के अंत तक बढ़ा दिया है। इसके तहत 31 दिसम्बर, 2020 तक यूरोपीय संघ से मांस, दुग्ध उत्पाद तथा अन्य खाद्य वस्तुओं का आयात नहीं किया जायेगा।
पृष्ठभूमि
2014 में रूस द्वारा क्रिमीआ के अधिग्रहण किये जाने तथा रूस द्वारा यूक्रेन के अलगाववादियों को समर्थन दिए जाने के बाद अमेरिका तथा अन्य देशों ने रूस पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबन्ध लगा दिए थे। रूस ने अगस्त, 2014 में इसके जवाब में यूरोपीय संघ, अमेरिका तथा अन्य देशों पर प्रतिबन्ध लगाये। यह प्रतिबन्ध मुख्य रूप से वित्त, उर्जा, तथा रक्षा क्षेत्र से सम्बंधित थे। 20 जून, 2019 को यूरोपीय संघ ने रूस के विरुद्ध लगाए गये प्रतिबन्ध को 6 माह के लिए बढ़ा दिया है।
प्रभाव
पश्चिमी आर्थिक रोक का सामने कर रहे रूस में खाद्यान्न की कीमत में वृद्धि हुई है। इन प्रतिबंधों से रूस को 50 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है जबकि यूरोपीय संघ को 240 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। जिन चीज़ों पर पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबन्ध लगाया गया है, रूस उन चीज़ों का उत्पादन देश में ही कर रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें