ग्रे सील नामक मछली किस महासागर में पाई जाती है?
उत्तर – अटलांटिक महासागर
स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रूज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक अनुसंधान में पाया कि ग्रे सील नामक मछली इन्सान के शब्दों और आवाज़ की नकल कर सकती है। अध्ययन में पाया गया कि तीन प्रशिक्षित सील मछलियाँ लोकप्रिय धुनों की नकल करने में कामयाब रही। इससे शोधकर्ताओं को मानवीय भाषा विकास के बारे में काफी जानकारी मिलेगी।
अन्तराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन क्या है?
अन्तराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन (आईआईटीएफ) विश्व के टेबल टेनिस परिषदों की गवर्निंग बॉडी है| यह टेबल टेनिस के तकनीकी सुधार हेतु नियम एवं शर्तों को विभिन्न परिषदों द्वारा पालन किया जाना सुनुश्चित करता है| इसके नौ संस्थापक देशों में ऑस्ट्रेलिया, चेकोस्लोवाकिया, डेनमार्क, इंग्लैंड, जेर्मनीम हंगरी, भारत, स्वीडन एवं वेल्स शामिल है| इसकी स्थापना 1926 में विलियम हेनरी लावेस द्वारा की गई थी|
परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है| इसका उद्देश्य लोगों में परमाणु हथियारों से होने वाले नुकसान और उनके दुष्प्रभावों के बारें में जागरूक करना है|
इनफ़ोसिस क्या है?
इनफ़ोसिस एक बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौधोगिकी सेवा कंपनी है| इसके भारत में 9 विकास केंद्र तथा दुनियाभर में 30 से अधिक कार्यालय है| इसकी स्थापना 2 जुलाई 1981 को पुणे में एन आर नारायण मूर्ति द्वारा की गई थी| इसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें